बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की साल 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और ये ब्लॉक बस्टर रही थीं. वहीं फैंस इस माइथलॉजिकल ड्रामा की नेक्सट इंस्टॉलमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में होली के मौके पर फैंस के लिए गुड न्यूज है.
फिलहाल रणबीर कपूर ‘एनिमल’ की शूटिंग के बाद ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद ही एक्टर ‘ब्रह्मास्त्र’ 2 और 3 की शूटिंग शुरू करेंगे. इसे लेकर पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा. ‘ब्रह्मास्त्र 2 और 3′ बन रही है और अयान मुखर्जी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत तक शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग है.
वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए, अयान ने पीटीआई से कहा था, “पार्ट 2: देव’ ड्रामैटिक कॉन्फल्किट के मामले में में एक डार्कर स्टोरी होगी. फॉलो-अप निश्चित रूप से गहरा होगा.
‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल से पहले रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन मे बनी ‘एनिमल’ की शूटिंग पूरी करेंगे. एक्टर इस फिल्म में पूरी तरह से अलग अवतार में दिखाई देंगे. फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करेंगी. अनिल कपूर और बॉबी देओल भी ‘एनिमल’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नज़र आएंगे. ये फिल्म अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलहाल रणबीर अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर एक्साइटेड हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News