शुक्रवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए. मुकेश अंबानी के इस खास इवेंट में प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी शिरकत की. सेलेब्स की फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान बोनी कपूर ग्रे कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं. वहीं, व्हाइट शर्ट , ग्रीन जैकेट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं.
पिछले महीने शिखर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक अंदाज में जाह्नवी कपूर को बर्थडे विश किया था. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शिखर और जाह्नवी कपूर का चेहरा नहीं दिख रहा था. दोनों चांदनी रात में समंदर बीच के किनारे पर खड़े हुए दिखाई दिए.
मालूम हो कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ कई बार स्पॉट किया गया है. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते पर पब्लिकली मुहर नहीं लगाई है.
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर बहुत जल्द ‘एनटीआर30’ फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म से वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. इसके अलावा उनके पास ‘बवाल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्में हैं, जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.
यह भी पढे –
जानिए, कही आप भी गर्मी में 2 से ज्यादा अंडे तो नहीं खाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News