बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अनिल कपूर की फिल्मों नें भी फैंस का दिल जीत लिया था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड को कई ऐसी फिल्में दी है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस सबसे ऊपर अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस खुश हो गए है।
बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया 2 को लेकर बोली ये बात
अनिल कपूर और अमरीश पुरी की लीड रोल वाली फिल्म मिस्टर इंडिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। बोनी कपूर ने इस फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है। बोनी कपूर ने अभी हाल ही में पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर अपनी बात रखी है।
बोनी कपूर ने पिंकविला से बात करते हुए कहा ‘मिस्टर इंडिया के सीक्वल्स को मैं बनाने वाला हूं। इसकी काफी डिमांड है। इसके अलावा ‘वान्टेड’ और ‘नो एंट्री’ के दूसरे पार्ट को की भी लोग काफी डिमांड कर रहे है।’ इस खबर के सामने आने के बाद मिस्टर इंडिया 2 का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
25 मई 1987 को रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया में बॉलीवुड के कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा अमरीश पुरी, श्रीदेवी और सतीश कौशिक जैसे स्टार्स नजर आए थे।
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News