भट्ट परिवार इन दिनों महेश भट्ट की हेल्थ को लेकर टेंशन में है. दरअसल हाल ही में महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है. बताया जा रहा है कि फेमस फिल्म मेकर की एंजियोप्लास्टी हुई है. फिलहाल वे रिकवर कर रहे हैं.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महेट भट्ट ने पिछले महीने अपने हार्ट का मेजर चेकअप कराया था. इस दौरान पता चला कि उन्हें जल्द ही एक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक भट्ट की सर्जरी 4 दिन पहले की गई थी और अब वे घर आ चुके हैं और रिकवर कर रहे हैं.
वहीं भट्ट के बेटे राहुल ने कंफर्म किया है कि उनके पिता को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी दिल की सर्जरी हुई थी. उन्होंने कहा, “लेकिन अंत भला तो सब भला. वह अब ठीक है और घर वापस आ गये हैं.
महेश भट्ट के करियर की बात करें तो उन्होने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. उन्होंने 26 साल की उम्र में फिल्म ‘मंजिलें और भी हैं’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. इसके बाद महेश भट्ट ने फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मंजिलें और भी हैं के अलावा महेश भट्ट ने सारांश, अर्थ, नाम, कारतूस, आशिकी, दिल है कि मानता नहीं और हम हैं राही प्यार के जैसी बहुत सी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने राज, दुश्मन और फुटपाथ जैसी कई फिल्मों के लिए लेखन भी किया है.
यह भी पढे –
जानिए,मूली खाने के बाद भूल से भी ना पिएं दूध, स्किन से जुड़ी हो सकती है ये समस्या
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News