जब भी घर में कोई खास डिश बनती है – जैसे पुलाव, बिरयानी या खास सब्ज़ी – तो बड़ी इलायची का इस्तेमाल उस खाने को खास बना देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है?
बड़ी इलायची में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम से लेकर पाचन, दांत और इम्यूनिटी तक का ख्याल रखते हैं। इसका सेवन आप ऐसे ही कर सकते हैं या फिर इसका पानी बनाकर भी पी सकते हैं। आइए जानें बड़ी इलायची के पानी से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
आयुर्वेद में बड़ी इलायची का महत्व
बड़ी इलायची का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में लंबे समय से होता आ रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश से बचाव में मदद करते हैं।
कैसे बनाएं बड़ी इलायची का पानी?
सामग्री:
2–3 बड़ी इलायची
2 कप पानी
1 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
तरीका:
इलायची को दरदरा कूट लें।
अब इसे 2 कप पानी में डालकर धीमी आंच पर 5–6 मिनट तक उबालें।
छानकर हल्का गुनगुना होने पर शहद मिलाएं और पी लें।
कब और कैसे पीना चाहिए बड़ी इलायची का पानी?
सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
चाहें तो दिन में दो बार भी पी सकते हैं।
अगर सर्दी-जुकाम हो, तो इसे दिन में 3–4 बार तक पिया जा सकता है।
खाने के बाद इसका सेवन करने से भी पाचन बेहतर होता है।
बड़ी इलायची के कमाल के फायदे
1. सर्दी-खांसी में राहत
बड़ी इलायची के सेवन से गले में जमा बलगम पतला होकर निकलता है, जिससे खांसी में राहत मिलती है और सांस लेना आसान हो जाता है।
2. पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
यह गैस, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में बेहद लाभकारी है। भोजन के पचने में मदद करती है और पेट हल्का रहता है।
3. दांत और मसूड़ों का रखे ख्याल
इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व दांतों और मसूड़ों को इंफेक्शन से बचाते हैं। मुंह की दुर्गंध और दांतों के दर्द में राहत मिलती है।
4. बॉडी डिटॉक्स और इम्यूनिटी बूस्ट
बड़ी इलायची का पानी बॉडी को डिटॉक्स करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News