भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजप को जो महाविजय मिली है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के प्रेम, विश्वास का प्रकटीकरण है।
मुख्यमंत्री चौहान ने अाज प्रदेश कार्यालय में मनाए गए जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रदेश कार्यालय में गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली अपार सफलता से कार्यकर्ता ने जीत पर जश्न मनाया। इसके उपरांत जमकर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दीं।
चौहान ने कहा कि श्री मोदी देश और गुजरात के जन-जन के मन में बसे हैं और जनता का उन पर असीम विश्वास है। उन्होंने गुजरात की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता श्री मोदी को एक कल्पवृक्ष के रूप में देखती है।
विकास के क्षेत्र में जो गुजरात मॉडल उन्होंने दिया है, उसे केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा, नये प्रतिमान गढ़ेगा और सारी दुनिया को राह दिखाएगा।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े; कॉलेज विवाद: लेखिका फरहत खान को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किडनी रोग से हैं पीड़ित
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News