कटनी (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तारित प्रदेश पदाधिकारी की बैठक आज यहां प्रारंभ हुयी, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा की विस्तारित प्रदेश पदाधिकारी की बैठक यहां निर्मल सत्य गार्डन में प्रारंभ हुयी।
बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री हितानन्द शर्मा, कविता पाटीदार, ओमप्रकाश धुर्वे, जयभान सिंह पवैया, फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थित में हुआ। दीप प्रज्वल्लित कर सत्र का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश के एटा में फिल्म पठान का विरोध, शाहरूख का पुतला फूंका
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News