भारतीय जनता पार्टी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस संबंध में पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि 22 जनवरी का दिन भारत की ऐतिहासिक परंपराओं को गौरवान्वित करने वाला दिन है। इसलिए पश्चिम बंगाल में छुट्टी घोषित चाहिए। सुकांत ने लिखा है कि इसके जरिए नई पीढ़ी को अपने देश की सभ्यता और संस्कृति के प्रति गौरवान्वित होने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में सद्भावना रैली करने की घोषणा की है। उस दिन राज्य के कई हिस्सों में भगवान राम को केंद्रित कर कई कार्यक्रम होने हैं। इसके अलावा एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रकाश पर्व के मौके पर हर साल सिख समुदाय के सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियां देने की घोषणा की है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News