भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गयी।
शनिवार को साईं घाट स्थित गंगा तट पर एकत्र कार्यकर्ताओं से मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेते है, यही उनकी खासियत है।
डॉ. अग्रवाल ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भी जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी का मार्गदर्शन सदैव उत्तराखंड को मिलता है, उनका मार्गदर्शन से राज्य को अनेक सौगातें मिली हैं।
इस मौके पर मंत्री डॉ. अग्रवाल ने माँ गंगा से नड्डा और बलूनी के सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहने की भी कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, मडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज ध्यानी, चेतन शर्मा, राधे जाटव, अनिल ध्यानी, मेजर गोविंद सिंह रावत, रंजन अंथवाल, शशि मिश्रा, अविनाश भारद्वाज, मोहित, रोशन, कृष्णा, रवि, माहिर रवि कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News