जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ बुधवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा और दिल्ली प्रदेश इकाई ने बिहार भवन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनसे इस्तीफे की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण, अश्लील और अभद्र है। उन्हें इस पर न केवल महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए बल्कि इस्तीफा भी दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया बिहार विधानसभा में ऐसी भाषा में बोलता है, जिससे किसी का भी शर्म से सिर झुक जाए। विधानसभा में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल से साफ कल्पना की जा सकती है, वहां महिलाओं की क्या दुर्दशा होगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News