भोपाल (एजेंसी/वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, अन्य प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भी श्री नड्डा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है, ‘राष्ट्र एवं जनसेवा काे समर्पित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है
प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता व करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने भी अपने नेता को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों की कांग्रेस से समान नागरिक संहिता पर राय स्पष्ट करने की मांग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News