आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह उन पर इंडिया समूह छोड़ने का दबाव बना रही है और उसे डराने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के फर्जी मामले जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं और भाजपा को इन चुनावों में इंडिया समूह के हाथों अपनी हार नजर आ रही है क्योंकि पिछले दस सालों से केंद्र की नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है।
श्री चीमा ने आरोप लगाया कि आप नेताओं को धमकी भरे फोन आ रहे हैं कि अगर इंडिया समूह नहीं छोड़ा तो श्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब तक श्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सात समन मिल चुके हैं।
उन्होंने दावा किया कि आप एक आदर्शवादी पार्टी हैं, जिसके आदर्श शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. बी आर अंबेडकर हैं। उन्होंने कहा, “वे हमें डरा नहीं पाएंगे।” आप सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया समूह ने भाजपा को हराया है और यह सिर्फ एक ट्रेलर था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News