बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 46.08 प्रतिशत बढ़कर 59.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 40.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 5.5 प्रतिशत बढ़कर 608.68 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 576.97 करोड़ रुपये थी।
बीकाजी फूड्स का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 24.91 प्रतिशत बढ़कर 539.48 करोड़ रुपये हो गया।
सितंबर तिमाही में कंपनी कुल आय 5.5 प्रतिशत बढ़कर 614.66 करोड़ रुपये रही।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News