‘मैं हूं ना’ और ‘मस्ती’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को जेल भिजवाने को लेकर सुर्खियों में हैं. वह आए दिन पति पर गंभीर आरोप लगा रही हैं और नए-नए खुलासे कर रही हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि आदिल ने उनसे उनका घर भी छीन लिया है.
हाल ही में, राखी सावंत ने पैपराजी संग रोते हुए बात की और आदिल खान को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने एक्ट्रेस का घर तोड़ दिया है. पैपराजी से अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहती हैं कि आदिल पैसे लूट लेता है. इसके बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगा और वह वहीं बैठ गई. उन्हें पानी दिया गया. रोते हुए राखी ने उस लड़की के बारे में बताया, जिसने मैसूर में आदिल के खिलाफ आरोप लगाया था.
राखी ने ये भी बताया कि मैसूर पुलिस को आदिल की कस्टडी मिल गई है. जब राखी से पूछा गया कि मैसूर में उनके खिलाफ कितने केस चल रहे हैं. इस पर राखी कहती हैं, “उस लड़की के आरोप सही हैं. जब उसने मुझे उसकी बातचीत का ऑडियो शेयर किया था, तब उस लड़की को मारने के लिए वह गया था.” इसके बाद राखी कहती हैं कि आदिल ने उनका घर तुड़वा दिया. एक्ट्रेस ने कहा, “मेरा घर तुड़वा दिया. रास्ते पर ला दिया राखी सावंत को.”
जब राखी सावंत से पूछा गया कि वह आदिल को लेकर इतनी डेस्पेरेट क्यों हैं. इस पर रोते हुए राखी कहती हैं, “मैं डेस्पेरेट नहीं हूं. मैं ये सोच रही हूं कि मेरी जैसी इतनी मजबूत लड़की को कैसे ये धोखा दे सकता है. क्यों मेरी जिंदगी बिगाड़ी.”
यह भी पढे –
वीकेंड पर भी कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ नहीं दिखा सकी कोई कमाल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News