आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मुंबई इंडियंस जैसे दिग्गज टीम के खिलाफ 204 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने सिर्फ 41 गेंदों में 87 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली और पंजाब को सिर्फ 19 ओवरों में जीत दिलाकर फाइनल में एंट्री करवा दी।
🧘♂️ “जितना बड़ा मौका, उतनी ज़्यादा शांति” — अय्यर
मैच जीतने के बाद जब अय्यर से प्रेजेंटेशन में पूछा गया कि इतना दबाव कैसे संभाला, तो उन्होंने बड़े ही सधे अंदाज़ में जवाब दिया। अय्यर ने कहा,
“ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मुझे बड़े मौके पसंद हैं। मैं हमेशा खुद से और अपनी टीम से कहता हूं कि जितना बड़ा मौका हो, उतने ही शांत रहो — वही सबसे बड़ा हथियार है।”
उन्होंने बताया कि मैच के दौरान उन्होंने पसीना बहाने के बजाय अपनी सांसों पर ध्यान दिया और खुद को शांत रखा।
👏 टीम की तारीफ और कप्तान की सोच
अय्यर ने कहा कि उनकी टीम के हर खिलाड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया दिखाया।
“मैंने शुरुआत में थोड़ा समय लिया क्योंकि दूसरे छोर से रन आ रहे थे। मेरा मानना है कि जितना ज़्यादा मैं क्रीज पर रुकता हूं, उतना ही मेरा गेम क्लियर होता जाता है।”
🎤 पंड्या भी हुए फैन
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी हार स्वीकारते हुए श्रेयस अय्यर की तारीफ की।
“श्रेयस ने जिस तरह मौके लिए और क्लासिक शॉट्स खेले, वह शानदार था। पंजाब ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी की और हम अपनी रणनीति को सही तरीके से अमल में नहीं ला पाए।”
पंड्या ने कहा कि उनकी टीम गेंदबाज़ी में लय नहीं पकड़ सकी और दबाव में टूट गई।
“बड़े मुकाबलों में सही गेंदबाज़ का सही समय पर इस्तेमाल ज़रूरी होता है — जो हम नहीं कर सके।”
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News