बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक्टिंग के अलावा अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. वह कभी बिकिनी तो कभी मोनोकिनी में अपनी फोटोज या फिर वीडियोज पोस्ट करते हुए इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं. भूमि ने कुछ दिनों पहले न्यू ईयर वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. एक वीडियो में वह बिकिनी पहने हुए नजर आईं, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
भूमि पेडनेकर ने हाल ही इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हुए मैक्सिको में न्यू ईयर वैकेशन की झलक दिखाई थी. एक वीडियो में वह बिकिनी पहनकर समंदर के किनारे लहरों के बीच मस्ती करती नजर आईं. उनके इस बोल्ड लुक की खूब तारीफ हो रही है.
एक्ट्रेस के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हो. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, इसको क्या होते जा रहा धीरे-धीरे. तीसरे यूजर ने लिखा, भूमि को फिल्में नहीं मिल रही है, तो सब कपड़े उतार दिए हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, क्या करना चाहती है ये.
बता दें कि भूमि पेडनेकर पिछली बार फिल्म मेरा नाम गोविंदा में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के साथ काम किया था. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया. अब भूमि पेडनेकर ‘भीड़’ और ‘द लेडी किलर’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी.
यह भी पढे –
अगर आपको भी होती है बार-बार पेट फूलने की समस्या,तो अपनाये ये टिप्स
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News