दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि उसने नए प्लास्टिक से बने सिम कार्ड की जगह पुनर्चक्रण से बने पीवीसी सिम कार्ड को अपनाया है।
इसके लिए कंपनी ने प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता इडेमिया सिक्योर ट्रांजैक्शन के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने बयान में कहा कि एयरटेल पुनर्चक्रण से बने प्लास्टिक सिम कार्ड को अपनाने वाली एकमात्र दूरसंचार कंपनी है।
एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल से कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में सालाना 690 टन से अधिक की कमी होगी।
भारती एयरटेल के आपूर्ति श्रृंखला निदेशक पंकज मिगलानी ने कहा कि एक ब्रांड के रूप में कंपनी विभिन्न टिकाऊ उपायों को अपनाने और शुद्ध शून्य उत्सर्जन को हासिल करने के लिए योगदान कर रही है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News