उदयपुर (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में आज भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता की अध्यक्षता में यह यात्रा जगदीश चौक से शुरू होकर घंटाघर, सराफा बाज़ार, मोचीवाड़ा, भोपालवाड़ी, गाछी वाड़ा, तीज का चौक, दिल्ली गेट स्थित शांति आनंदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हुई।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा है कि गांधी परिवार ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया लेकिन देश को एक बनाकर रखा कुछ राजनीतिक पार्टियां देश में धर्म व संप्रदाय के नाम पर नफरत फैला रही है। यह देश को कमजोर करने का कृत्य है। इसी को लेकर हम भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहते हैं। ताकि देश की एकता और अखंडता कायम रहे।
एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सीबीआई ने हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला अपने हाथ में लिया
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News