दौसा (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के बाढ़ नागवास से आज सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई । यात्रा के दौसा जिले में सोमवार को अंतिम दिन भी लोगों का काफी उत्साह नजर आया।
यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, राज्य के मंत्री रमेश मीणा, सरकारी उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक कृष्णा पूनियां सहित अन्य कई पार्टी नेता श्री राहुल गांधी के साथ चले। भारत जोड़ो यात्रा का आज 103वां दिन है राजस्थान इसका 15वां दिन है और आज उसने करीब दस बजे अलवर जिले में प्रवेश कर लिया जहां सुरेर गांव में दोपहर का विश्राम है।
-एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News