कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पदाधिकारी शामली और बागपत में करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि उनकी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत बागपत और शामली में करेगी।
इस बीच पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने यात्रा के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुये ट्वीट किया “ तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश। भारत जोडो यात्रा के तपस्वियों को सलाम। देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति अपने समर्थन का इजहार कर चुके हैं। यात्रा ने आज गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। पांच दिसंबर तक चलने वाली यह यात्रा बागपत और शामली जिले भी जायेगी।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News