पप्पू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
बंता- क्यों…?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए
लोग खूब हंसे…अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, वे अंधे हो गए वो सब
बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले सालों लाइट चली गई कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टीचर – बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला – और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News