सेहत का सीक्रेट है पान का पानी! पेट की जलन, एसिडिटी और ब्लोटिंग में है जबरदस्त फायदेमंद

भारत में पान को आमतौर पर एक माउथ फ्रेशनर या परंपरा के तौर पर खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि गहरी औषधीय शक्ति भी छिपी है?

पान के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण मौजूद होते हैं। यही कारण है कि जब पान को पानी में भिगोकर इसका अर्क निकाला जाता है, तो वह कई पेट संबंधी समस्याओं में राहत देने वाला बन जाता है।

🌿 पान का पानी पीने के फायदे (Paan ka pani peene ke fayde):
✅ 1. ब्लोटिंग में देता है राहत
खाना खाने के बाद पेट फूलने या भारीपन की समस्या से अगर आप परेशान रहते हैं, तो पान का पानी आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।
यह पेट की सूजन को कम करता है, डाइजेशन सुधारता है और पेट को ठंडक देता है, जिससे ब्लोटिंग में राहत मिलती है।

✅ 2. एसिडिटी को कहें अलविदा
पान का पानी शरीर में एसिड का लेवल बैलेंस करने में मदद करता है।
यह एसिड रिफ्लक्स और अपच की समस्या को कम करता है और पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे पेट की जलन और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

✅ 3. पेट की जलन और गर्मी करे दूर
अगर आपके पेट में अक्सर जलन या गर्मी बनी रहती है, तो पान का पानी रामबाण हो सकता है।
सुबह खाली पेट इसे पीने से बाइल जूस का प्रोडक्शन नियंत्रित रहता है और बॉडी हीट कम होती है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को ठंडक प्रदान करता है।

☘️ पान का पानी कैसे बनाएं?
2-3 ताजे पान के पत्ते लें

इन्हें हल्का क्रश करें और एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें

सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं

यह भी पढ़ें:

केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को भारी नुकसान