लाल रंग का ये टमाटर स्वाद में कुछ खट्टा और मीठा होता है। भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला टमाटर, सब्जियों में मुख्य भूमिका निभाता है। खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। टमाटर में कई गुण मौजूद होते है। इसको सूपर फूड की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इस गुणकारी टमाटर के शरीर के लिए कई फायदे और उपयोग है।
टमाटर खाने के फायदे –
टमाटर खाने के ढेरों फायदे हैं। दांतों और हड्डियों के लिए को स्वस्थ रखने में टमाटर लाभकारी होता है। टमाटर में एक पड़े पाया जाता है जिसे लाइकोपीन खा जाता है। ये हड्डियों को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। टमाटर में कैल्शियम की मात्रा प्रचुर होती है ,हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है । दांतों और हड्डियों के लिए टमाटर का सेवन लाभकारी होता है।
टमाटर में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है, जोकि आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी लाभकारी है। टमाटर के सेवन से आंखों की बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है।विटामिन-सी हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
टमाटर का सेवन वजन कम करने में सहायक होता है।टमाटर के रस का सेवन करने से शरीर के वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है। टमाटर को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। फाइबर हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है जोकि वजन के नियंत्रण में सहायक होता है।
मधुमेह की समस्या हो तो भी आपको टमाटर जरूर खाना चाहिए। टमाटर में एक कंपाउंड उपस्थित होता है जिसे नारिंगिन का जाता है। इसमें एंटी डायबिटिक प्रभाव होता है जो ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में सहायता करता है।
टमाटर में और गुणों की तरह एक खास गुण भी होता है जो की एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कहलाता है। टमाटर के सेवन से सूजन से संबंधीत समस्या दूर हो जाती है। टमाटर में लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन ई कई जरूरी तत्व उपस्थित होते है। जो की सूजन से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक होते है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News