सुबह उठते ही पानी पीने के फायदे – जानिए कैसे सही तरीका अपनाएं

सुबह उठते ही पानी पीना एक बेहतरीन आदत है। यह न केवल रात भर की पानी की कमी को पूरा करता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी करता है। इसके साथ ही यह शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है। पानी पेट में मौजूद एसिड को डाइल्यूट कर देता है, जिससे दिनभर खाने को पचाना आसान हो जाता है। लेकिन यह सवाल भी उठता है कि सुबह कितना पानी पीना चाहिए – एक गिलास, दो गिलास, या जितना मन करे?

पानी पीने की सही मात्रा
सुबह पानी पीने के कोई खास नियम नहीं हैं। यह पूरी तरह से आपके शरीर पर निर्भर करता है। आप जितना पानी पीने की इच्छा महसूस करें, उतना ही पीएं। अगर एक गिलास पानी पीने का मन है, तो बस एक गिलास ही पीएं, न कि एक लीटर। दूसरों की आदतों को न देखकर अपने शरीर की सुनें और जितना सही लगे उतना ही पानी पीएं।

गुनगुना पानी या सादा पानी?
अब सवाल उठता है कि पानी किस प्रकार का होना चाहिए – गुनगुना या सादा? गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें और कमरे के तापमान पर रखा पानी ही पीएं। सर्दियों में गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है। आप गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस भी निचोड़कर पी सकते हैं, जो पेट की सफाई में मदद करता है।

बोतल के पानी से बचें
कई लोग रात को सोते समय प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर रखते हैं और सुबह उसी पानी को पीते हैं। यह आदत हानिकारक हो सकती है। बेहतर यह है कि पानी मिट्टी के बर्तन या तांबे के बर्तन में रखा जाए। तांबे में रखा पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह मिनरल्स से भरपूर होता है। हालांकि, अगर आपको बीपी की समस्या है, तो तांबे के बर्तन में रखा पानी न पिएं क्योंकि यह बीपी को बढ़ा सकता है।

पानी में डालकर पीने की कुछ विशेष चीजें
सर्दियों में एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा और 2-3 तुलसी के पत्ते डालकर उबाल सकते हैं। यह पानी शरीर को गर्म रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
अगर आपको लीवर की समस्या है, तो गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिला सकते हैं।
पूरे दिन में 2-3 लीटर से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन अगर आपका काम ऐसा है जिससे पसीना ज्यादा निकलता है, तो 3-4 लीटर पानी पी सकते हैं।
किडनी के मरीजों को ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है।
गर्मियों में फ्रिज का पानी पीने से बचें। मटके का पानी पीना सबसे अच्छा है।

यह भी पढ़ें:

65 की उम्र में भी एक्शन का दम: संजय दत्त ने किया 40 फीट ऊंचाई से खतरनाक स्टंट