शाहरुख खान ने 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘पठान (Pathaan)’ में एक बहुत ही खतरनाक ‘रॉ एजेंट’ का रोल निभाकर अपने फैंस का दिल जीत लिया है. शाहरुख के जासूस के रोल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ कर एक नई हिस्ट्री क्रिएट कर दी है. हालांकि शाहरुख से पहले बॉलीवुड में ‘हीमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद अपनी एक बहुत ही शानदार मूवी में स्पाई का रोल कर अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं.
बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने साल 1968 में आई अपनी शानदार फिल्म ‘आंखे’ में एक जासूस का रोल निभा चुके हैं. फिल्म में धर्मेंद्र को जासूस के रोल में देख उनके फैंस काफी खुश हुए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कलेक्शन किया था.
वैसे तो इस फिल्म के कई सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था लेकिन एक सीन में जब धर्मेंद्र कैद हो जाते हैं तो उन्हें भागने के लिए एक शेर से मुकाबला करना पड़ता है. शेर और धर्मेंद्र की भिड़ंत के सीन की दर्शकों ने खूब वाहवाही की थी.
धर्मेद्र की इस शानदार मूवी ‘आंखें’ का मजा उनके फैंस फ्री में यूट्यूब पर ले सकते हैं.
‘आंखे ‘ में धर्मेंद्र के अलावा माला सिन्हा , कुमकुम , सुजीत कुमार , महमूद , जीवन और ललिता पवार जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है.
यह भी पढे –
क्या आप जानते है,ज्यादा मात्रा में सदाबहार की पत्तियां खाने से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News