सौंफ खाने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें – ज़्यादा सेवन से हो सकता है नुकसान

सौंफ को आमतौर पर हम माउथ फ्रेशनर, हाजमा सुधारने और खुशबूदार मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी ज्यादा मात्रा आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है?

अगर आप सौंफ को बिना मात्रा का ध्यान रखे रोजाना खाते हैं, तो अब ज़रूरत है सतर्क होने की।

सौंफ के फायदे (Fennel Benefits)
माउथ फ्रेशनर के तौर पर कारगर

पाचन तंत्र को सुधारती है

सांस की बदबू दूर करती है

गैस, एसिडिटी में राहत देती है

हल्की-फुल्की सूजन और ऐंठन से राहत

लेकिन… “हर चीज की एक सीमा होती है” – और सौंफ भी इसमें कोई अपवाद नहीं है।

ज्यादा सौंफ खाने के नुकसान (Sauf ke Nuksan)
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अलर्ट!
अगर आप मां हैं और स्तनपान करवा रही हैं, तो सौंफ का ज़्यादा सेवन आपके शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है। इससे बच्चे को पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

एलर्जी और दवाओं के साथ रिएक्शन
सौंफ में मौजूद कुछ तत्व एलर्जी पैदा कर सकते हैं, खासकर अगर आप रोज़ दवाइयाँ लेते हैं।
अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ या हार्मोन से जुड़ी दवाइयाँ ले रहे हैं, तो सौंफ से परहेज करें या डॉक्टर से सलाह लें।

स्किन सेंसिटिविटी और सूरज से परेशानी
अधिक सौंफ खाने से स्किन फोटोसेंसिटिव हो सकती है यानी धूप में निकलने पर जलन या रैशेज हो सकते हैं।
इसलिए अगर आपको सूरज से एलर्जी होती है, तो सौंफ की मात्रा पर ध्यान दें।

पेट दर्द और गैस की दिक्कत
सौंफ पाचन में मदद करती है, लेकिन ज्यादा सेवन से उल्टा असर हो सकता है।
यह गैस, ऐंठन या पेट दर्द का कारण बन सकती है, खासकर तब जब इसे दिनभर कई बार चबाया जाए।

सौंफ खाने के सही तरीके
रोजाना 1–2 चम्मच से ज़्यादा सौंफ न खाएं

दवाइयों के साथ सौंफ का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें

छोटे बच्चों या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सावधानी से दें

सौंफ को सनस्क्रीन नहीं समझें – स्किन सेंसिटिव होने पर सीमित करें

यह भी पढ़ें:

पेट में मरोड़ खाना खाने के बाद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां