खजूर को अगर वंडर फ्रूट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन B6 जैसे कई पोषक तत्व इसे सेहत का खजाना बना देते हैं।
सुबह-सुबह खाली पेट 2-4 खजूर खाना न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। चलिए जानते हैं, सुबह खजूर खाने के कमाल के फायदे।
❄️ 1. सर्दी-जुकाम से रखे दूर
ठंड के मौसम में अगर आप हर दिन सुबह 2-3 भिगोए हुए खजूर खाएंगे, तो यह आपके शरीर को भीतर से गर्म रखेगा और सर्दी-जुकाम, हाथ-पैर ठंडे पड़ना जैसी समस्याएं कम होंगी।
🌬️ 2. अस्थमा से राहत
सर्दियों में टेम्परेचर में उतार-चढ़ाव से अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में रोज़ाना 1-2 खजूर खाने से शरीर गर्म बना रहता है और अस्थमा अटैक का खतरा भी घटता है।
⚡ 3. तुरंत मिलती है एनर्जी
खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। सुबह थकान या सुस्ती महसूस हो रही हो तो 2-4 खजूर खा लीजिए, तुरंत एक्टिव फील करेंगे।
🦴 4. हड्डियों को बनाएं मजबूत
खजूर में मौजूद कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन K हड्डियों के मेटाबोलिज्म को सुधारता है।
🚽 5. कब्ज से दिलाए राहत
खजूर में भरपूर फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। रोज़ रात को 3-4 खजूर पानी में भिगो दें और सुबह खा लें, कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
🥄 एक दिन में कितना खजूर खाना चाहिए?
रोजाना खाली पेट 3 से 4 खजूर का सेवन करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इससे ना केवल आपको पोषण मिलेगा, बल्कि एनर्जी, पाचन और हड्डियों की सेहत भी सुधरेगी।
यह भी पढ़ें:
ब्रेकअप के बाद भी प्यार कायम, रेहाना और जीशान की जोड़ी बनी ट्रेंड
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News