कब्ज की समस्या एक आम लेकिन परेशान करने वाली स्थिति है। इसमें मल त्याग कठिन हो जाता है, जिससे दिनभर भारीपन और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में केले को ज़रूर शामिल करें।
केला सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो कब्ज समेत कई अन्य समस्याओं से राहत दिला सकता है। विटामिन A, B6, C, D और फाइबर से भरपूर केला आयुर्वेद के अनुसार वात दोष को संतुलित करता है और पाचन को सुधारता है।
कैसे फायदा करता है केला कब्ज में?
कब्ज बढ़ते वात दोष की वजह से होता है। फास्ट फूड, अधिक चाय-कॉफी, देर रात तक जागना और मानसिक तनाव इस दोष को बढ़ाते हैं। केला वात को शांत करता है और मल को नरम बनाता है।
इसमें मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर बनाते हैं और मल त्याग को आसान करते हैं। यही कारण है कि केले को आयुर्वेद में कब्ज के लिए एक प्राकृतिक इलाज माना गया है।
केले से होने वाले अन्य फायदे
1. दस्त में भी मददगार
केला ना सिर्फ कब्ज बल्कि दस्त में भी असरदार होता है। यह पाचन तंत्र को बैलेंस करता है।
2. तनाव और नींद की समस्या में राहत
अगर आप तनाव में रहते हैं या नींद नहीं आती, तो रोजाना केला खाने से तंत्रिका तंत्र शांत होता है और नींद में सुधार आता है।
3. याददाश्त को करे बेहतर
तनाव और अनियमित जीवनशैली याददाश्त पर असर डालती है। केले में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स मस्तिष्क को पोषण देते हैं।
केला कब और कैसे खाना चाहिए?
सुबह खाली पेट केला न खाएं, क्योंकि इससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
रात में केला खाना भी सही नहीं है क्योंकि यह पाचन को धीमा कर सकता है।
केला खाने का सबसे अच्छा समय है: दोपहर 12 बजे के आसपास, हल्के भोजन के बाद।
रोजाना 2 से 3 केले खाने से कब्ज में राहत मिलती है।
एक हेल्दी उपाय: 1 कप दही + 1 केला + आधा चम्मच चीनी – इस मिश्रण को दिन में एक बार खाएं।
यह भी पढ़ें:
कौन-सा तेल घटाए बैड कोलेस्ट्रॉल? यहां जानिए जवाब
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News