मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर के सीक्वल में काम करना चाहते हैं। आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर से की थी। जॉन अब्राहम निर्मित और शुजित सरकार निर्देशित विक्की डोनर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। आयुष्मान खुराना ने विक्की डोनर का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की है।
आयुष्मान खुराना ने कहा, “मैं चाहता हूं कि विक्की डोनर 2 लगभग 10 साल बाद बनाई जाए। उस समय तक विक्की के बच्चे बड़े हो जाने चाहिए और विक्की उनसे मिल सकता है। ” हॉलीवुड में काम करने के बारे में पूछे जाने पर आयुष्मान ने कहा, यदि उनके किरदार का रिप्रजेंटेशन अच्छा होता है, तो वह हॉलीवुड फिल्मों में जरूर काम करना पसंद करेंगे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: भूमि पेडनेकर ने शशांक खेतान की तारीफ की, कहा-वह सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाला व्यक्ति
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News