जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से गुजरने वाले श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की घटना सोनमर्ग में जोजिला सुरंग निर्माण वर्कशाप के पास हुई। हालांकि, घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है।
उन्होंने फरवरी महीने के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी के मद्देनजर कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने लोगों से अगले 24 घंटे तक हिमस्खलन के खतरे वाले इलाकों में नहीं जाने को कहा है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News