आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया, जिसे अब तक कम ही लोग जानते थे। लेकिन इस युवा गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में तहलका मचा दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर इतिहास रच दिया। अश्विनी मुंबई इंडियंस के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। यही नहीं, उन्होंने रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को भी अपना शिकार बना लिया और अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
कौन हैं अश्विनी कुमार?
मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा।
2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था।
अब तक 4 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं, डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते हैं।
पंजाब के लिए 2 फर्स्ट-क्लास और 4 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।
अश्विनी कुमार का क्रिकेट सफर
अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को पंजाब के मोहाली जिले के छोटे से गांव झांझेरी में हुआ। मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले इस खिलाड़ी ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप में 6 मैचों में 11 विकेट चटकाकर अपना नाम बनाया।
अश्विनी की गेंदबाजी में क्या है खास?
चेंज ऑफ पेस में माहिर।
बाउंसर और यॉर्कर फेंकने में शानदार।
लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं।
दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत।
मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार पर जो दांव खेला था, वो आईपीएल के इस मैच में पूरी तरह से सही साबित हुआ। यह युवा गेंदबाज आने वाले मुकाबलों में भी विरोधी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है!
यह भी पढ़ें:
खुजली और डैंड्रफ को कहें अलविदा, अपनाएं यह नेचुरल हेयर मास्क
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News