एक्टर अरशद वारसी, जूही चावला, गौहर खान और दिव्या दत्ता फिल्म निर्माता निधिश पूजक्कल की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ईगो’ में नजर आएंगे। फिल्म में अनिरुद्ध तंवर, जीतेंद्र जोशी और प्रकाश बेलावादी भी हैं।
निधिश पूजक्कल के अनुसार, ‘ईगो’ एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म नहीं है, यह सबसे कॉमन ह्यूमन फोबिया ‘क्लॉस्ट्रोफोबिया’ में से एक है। इसमें इंसान को बंद जगहों से डर लगता है।
उन्होंने कहा, ”अपने बचपन के अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए और साइकोलॉजिस्ट के रूप में मानवीय भावनाओं की समृद्ध टेपेस्ट्री से प्रेरित होकर, मैंने इस प्रोडेक्ट में अपना दिल और आत्मा लगा दी है। अरशद वारसी, जूही चावला, दिव्या दत्ता, गौहर खान और प्रकाश बेलावादी सहित दमदार कलाकारों से भरपूर ‘ईगो’ इन प्रतिभाशाली अभिनेताओं को उन भूमिकाओं में दिखाती है जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।”
उन्होंने आगे कहा, ”’ईगो’ साइकोलॉजिकल थ्रिलरल्स पर एक यूनिक रूप प्रस्तुत करता है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह मानवीय स्थिति की खोज, पहचान और एक सिनेमाई अनुभव है, जो आपको खुद की प्रकृति पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देगा। निर्देशक के रूप में, मैंने अपनी बचपन की जिज्ञासा और मानव मन के आकर्षण को एक ऐसी फिल्म बनाने में लगाया है जो न केवल मनोरंजन करती है बल्कि चुनौती भी देती है और उत्तेजित भी करती है।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News