अक्सर गंदे बैक्टीरिया, किसी का जूठा खाना या पेट की गर्मी की वजह से मुंह में छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं। ये दिखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन दर्द और जलन से दिनभर का चैन छीन लेते हैं। खासकर तीखा या नमकीन खाने पर मुंह में जलन और असहनीय पीड़ा होती है।
अगर आप भी बार-बार छालों की समस्या से परेशान हैं, तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों को जरूर आज़माएं। ये नुस्खे न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के काम करते हैं।
1. फिटकरी वाला पानी – बैक्टीरिया को कहें अलविदा
एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर फिटकरी (अलम) मिलाकर दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं और छाले जल्दी ठीक होने लगते हैं।
2. ग्लिसरीन + फिटकरी का पेस्ट
थोड़ी सी ग्लिसरीन में फिटकरी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को रूई की मदद से छालों पर लगाएं। यह नुस्खा छालों की जलन को शांत करता है और घाव को तेजी से भरता है।
3. शहद और इलायची – मीठा उपाय, असरदार राहत
आधा चम्मच शहद में चुटकीभर इलायची पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हल्के से छालों पर लगाएं। शहद की ठंडक और इलायची की खुबियां मिलकर दर्द और जलन में तुरंत राहत देती हैं।
4. देसी घी और एलोवेरा – प्राकृतिक मरहम
छालों पर थोड़ा सा देसी घी लगाने से तुरंत राहत मिलती है। वहीं, अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो उसे भी छालों पर लगा सकते हैं। दोनों ही चीजें घाव को भरने में मदद करती हैं और मुंह की नमी बनाए रखती हैं।
इन उपायों को अपनाते समय ध्यान दें:
बहुत तीखा, गर्म या खट्टा खाना छालों के दौरान न खाएं।
दिनभर खूब पानी पिएं और मुंह को साफ़ रखें।
अगर छाले बार-बार हों तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें – ये पेट या इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी ले रही हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स? जानिए इससे जुड़ी गंभीर चेतावनी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News