पीले दांतों से नहीं मिल रही मुस्कान में चमक? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बदबू भी होगी गायब

दांतों की सफेदी और मुंह की ताजगी सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और खराब ओरल हाइजीन के कारण दांत पीले पड़ जाते हैं और मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में जरूरत नहीं है महंगे ट्रीटमेंट की—कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने दांतों को फिर से मोती जैसा चमका सकते हैं।

1. बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट
बेकिंग सोडा हल्का क्षारीय होता है जो दांतों पर जमी पीलापन और दाग को हटाने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
– 1 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं।
– इसे ब्रश पर लगाकर सप्ताह में 2 बार ही इस्तेमाल करें।
अधिक प्रयोग से इनेमल को नुकसान हो सकता है।

2. सरसों का तेल और नमक
दादी-नानी के ज़माने का ये नुस्खा आज भी कारगर है।
कैसे करें उपयोग:
– आधा चम्मच सरसों का तेल लें, उसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं।
– इस मिश्रण से दांतों और मसूड़ों की हल्के हाथों से मालिश करें।

3. तुलसी और संतरे के छिलके का चूर्ण
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और संतरे के छिलके में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट।
विधि:
– तुलसी के पत्तों और सूखे संतरे के छिलकों को पीसकर चूर्ण बनाएं।
– इस पाउडर को ब्रश पर लगाकर हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

4. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
यह दांतों से बैक्टीरिया हटाकर सांस को भी ताज़ा करता है।
– 1 चम्मच सिरका को एक गिलास पानी में मिलाएं और गरारे करें।

5. नारियल तेल पुलिंग (Oil Pulling)
– हर सुबह एक चम्मच नारियल तेल मुंह में डालकर 5-10 मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें।
यह मुंह की दुर्गंध, कैविटी और पीलापन दूर करने में मदद करता है।

अतिरिक्त सुझाव:
दिन में दो बार ब्रश करें

मीठे और सोडा युक्त ड्रिंक्स से बचें

हर 6 महीने में डेंटल चेकअप करवाएं

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी ले रही हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स? जानिए इससे जुड़ी गंभीर चेतावनी