मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का ने झूलन गोस्वामी के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए कई महीनों तैयारी की थी। चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन के प्रेरणादायक सफर को दर्शाया गया है।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के सेट से सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुष्का टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वह निर्देशक प्रोसित रॉय और झूलन के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- #चकड़ा एक्सप्रेसकी शूटिंग खत्म हो गई।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: आईआईटी मद्रास को मिली महत्वपूर्ण पहचान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News