भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश में खेल संबंधी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज यहां पहुंचे और उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग के मैदानों और वॉटर स्पोटर्स केंद्र का अवलोकन किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री ठाकुर देर शाम को यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ”खेलो इंडिया” के ”लोगो” अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय रवींद्र भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के खेल पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
”खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5़ 0” की मेजबानी का अवसर इस बार मध्यप्रदेश को मिला है और इसका आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक भोपाल और राज्य के चिंहित शहरों में किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: धामी ने शहीद ऊधम सिंह व दशमेश गुरु गोविंद सिंह को किया याद
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News