रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ में जब से माया छोटी अनु को अपने साथ लेकर गई है, अनुज कपाड़िया और अनुपमा के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. अनुपमा ने माया के जाल में फंसकर छोटी अनु को अनुज से दूर कर दिया और ये सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है.
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. अनुपमा कपाड़िया परिवार के साथ होली सेलिब्रेशन में शाह हाउस पहुंचती है, लेकिन अनुज नहीं आता है. अनुपमा भी इसी वादे से होली मनाने जाती है, क्योंकि उनके दोस्त धीरज ने वादा किया था कि वह अनुज को भी लेकर आएंगे. अनुपमा को शाह हाउस में सरप्राइज मिलता है.
अनुपमा अपने परिवार के साथ होली मनाती है, लेकिन उसे अनुज और छोटी अनु की बहुत याद आती है. वह अपना दर्द छुपाने की पूरी कोशिश करती है और प्रार्थना करती है कि, वहां अनुज भी आ जाए, क्योंकि शादी के बाद उनकी पहली होली है. दूसरी ओर छोटी अनु की याद में अनुज कपाड़िया हाउस में उदास बैठा रहता है. धीरज उसे अनुपमा के साथ होली सेलिब्रेट करने के लिए मनाने की कोशिश करता है.
होली में काव्या वनराज को छोड़कर अपने एक्स हसबैंड के साथ डांस करने लगती है, जिसके बाद वनराज आगबबूला हो जाता है. वह डांस के बीच घसीटकर काव्या को कोने में लाता है और उसे खरी-खोटी सुनाने लगता है. इसके बाद बीच में काव्या का एक्स हसबैंड आता है और फिर उसकी वनराज के साथ उसकी लड़ाई हो जाती है. वनराज अनिरुद्ध को याद दिलाता है कि उसे काव्या ने छोड़ दिया था. अनिरुद्ध कहता है कि अगर वह उसे छोड़ सकती है तो वनराज को भी छोड़ सकती है.
आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज होली पार्टी में शाह हाउस पहुंचेगा, जहां अनुपमा को अपने परिवार के साथ खुश देख वह आगबबूला हो जाएगा. अनुपमा उसे रंग लगाने आएगी और वह तमाशा क्रिएट करेगा. वह कहेगा कि वह अनुज और छोटी अनु के बिना काफी खुश है.
यह भी पढे –
सिर्फ हेल्थ के लिए नहीं, स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है ‘अखरोट’,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News