टीआरपी लिस्ट में हमेशा पहले नंबर पर रहने वाले सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. शो के अलावा वो अपने इंस्टा अकाउंट पर भी फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं. ‘अनुपमा’ के रोल में रुपाली गांगुली ने लोगों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी है. नारी शक्ति पर आधारित यह सीरियल बाकी सब शोज की छुट्टी कर रहा है और उसी तरह रुपाली गांगुली भी कमाई के मामले में सबकी छुट्टी कर चुकी हैं.
रुपाली गांगुली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वो अपने लिए एक नई चमचमाती BMW खरीद रही हैं. इस वीडियो में रुपाली के साथ उनका बेटा और पति दोनों नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि गाड़ी खरीदने की खुशी में रुपाली गांगुली फूली नहीं समा रहीं. कभी वो नाचने लगती हैं तो कभी पति को गले लगाती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने तीन लोगों का शुक्रिया अदा किया है.
आपको बता दें, इससे पहले जब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनी थीं तो उन्होंने खुद के लिए थार खरीदी थी और इसी गाड़ी से वो अपने शूट पर आया जाया करती थीं. शो के अपडेट की बात करें तो अनुज अनुपमा की जिंदगी में तूफान आ गया है. ‘माया’ अपनी बेटी अनु को वापस लेने आई है, लेकिन अनुज किसी भी हाल में अपनी बेटी को नहीं देना चाहता.
यह भी पढे –
करी पत्ता सब्जी का टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News