अनुपम खेर का दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर दो टूक बयान, बोले – “मैं इतना महान नहीं हूं”

बॉलीवुड के बेबाक अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि पहली बार निर्देशन की कमान भी संभाली है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अनुपम खेर जोरों-शोरों से प्रमोशन में जुटे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी और उससे जुड़े विवाद पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

दिलजीत की ‘सरदार जी 3’ पर क्या बोले अनुपम खेर?
NDTV को दिए एक इंटरव्यू में जब अनुपम खेर से ‘सरदार जी 3’ विवाद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा:

“हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है।
दिलजीत को अपनी फिल्म में जिसे लेना है, वो उसका अधिकार है।
लेकिन अगर मेरी बात करें, तो मैं शायद ऐसा न कर पाऊं।”

“कला के लिए बहन का सिंदूर मिटते नहीं देख सकता” – अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने विचार को विस्तार देते हुए कहा:

“मैं अपने देश को अपने घर की तरह मानता हूं।
जैसे मैं अपने घर में किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं आने दूंगा जिसने मेरे पिता को थप्पड़ मारा हो, वैसे ही मैं अपने देश में भी ऐसे किसी कलाकार को परफॉर्म करने की इजाज़त नहीं दूंगा, चाहे वह कला में कितना भी पारंगत हो।
मैं उतना महान नहीं हूं कि कला के नाम पर अपने परिवार का अपमान बर्दाश्त करूं।”

उन्होंने कहा:

“मैं उन्हें थप्पड़ नहीं मारूंगा, लेकिन घर बुलाकर सम्मान भी नहीं दूंगा।
जो लोग ऐसा कर सकते हैं, उन्हें उसकी आज़ादी है, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं।”

‘तन्वी द ग्रेट’ से निर्देशन में डेब्यू कर रहे अनुपम
अनुपम खेर की आने वाली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।
यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ है क्योंकि वह इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म में अनुपम खेर के साथ शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो इसी फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।
इसके अलावा बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, नासिर और करण टैकर जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
इससे पहले अनुपम खेर ‘मेट्रो… इन दिनो’ में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:

शेफाली जरीवाला के निधन से ग़मगीन हरमीत सिंह बोले- “अब भी यकीन नहीं होता”