डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई ‘द नाइट मैनेजर’ में अनिल कपूर के काम को काफी पसंद किया गया है. इस सीरीज में एक्टर ने ‘शैली’ का रोल निभाया है. इस स्पाई थ्रिलर वेबसीरीज में लग्जरी जिन्दगी जीने वाले अनिल कपूर रियल लाइफ में भी करोड़ो की दौलत क मालिक है. आइए जानते हैं बॉलीवुड के इस सदाबहार एक्टर की टोटल नेटवर्थ के बारे में.
अनिल कपूर मेन रूप से अपनी फिल्मों और वेबसीरीज में काम करके बेहतरीन कमाई करते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर अपनी हर फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपए की फीस लेते हैं. इसके साथ वो कुछ बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करके भी मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा वो फिल्मों में पैसा लगाकर भी बेहतरीन मुनाफा कमाते हैं. अनिल कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही अमीर सितारों में लिया जाता है. सेलिब्रेटी वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक ये शानदार एक्टर 145 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ती का मालिक है.
अनिल कपूर के पास मुम्बई में खुद का बहुत ही आलीशान घर है. इस घर में उन्होंने अपनी आराम और जरूरत की हर चीज को शामिल करवाया है. एक्टर के घर का इंटीरियर देखने के लायक है. अनिल कपूर के इस घर की कीमत करोड़ो में बताई जाती है.
यह भी पढे –
जानिए, कही आप भी गर्मी में 2 से ज्यादा अंडे तो नहीं खाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News