टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. तिवारी जी-विभूती नारायण से लेकर अंगूरी-अनीता तक सभी की कॉमिक टाइमिंग फैंस को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देती है. हालांकि, कई बार शो पर आरोप भी लगे. लोगों ने इसे ‘वल्गर’ तक कहा.
शुभांगी अत्रे साल 2016 से ‘भाबी जी घर पर है’ में अंगूरी का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था. शिल्पा के जाने के बाद अंगूरी की कमान शुभांगी ने ही संभाल रखी है और लोग उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं.
शुभांगी ने कहा, “मेरे एक दोस्त के पिता बिस्तर पर हैं, लेकिन शो देखने के लिए वह बहुत एक्साइटेड रहते हैं. बहुत सारे कैंसर मरीजों ने हमें बताया है कि कैसे वो अपना मूड अच्छा करने के लिए भाबीजी को देखते हैं. यहां तक कि डॉक्टरों ने भी हमारे शो को प्रस्क्राइब किया है, क्योंकि इससे स्ट्रेस कम हो जाता है.
कई बार शो पर ‘एडल्ट ह्यूमर’ का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं. इसके चलते इसकी आलोचना भी हुई. इस पर शुभांगी ने कहा, “मैं अपनी फैमिली के साथ शो देखती हूं और मेरा यकीन कीजिए कि ये हद से बाहर नहीं है. शो में सिर्फ हेल्दी फ्लर्टिंग होती है. जिसकी अनुमति कॉमेडी शो को मिलनी चाहिए ना?”
हाल ही में, शुभांगी अत्रे ने खुलासा किया था कि उन्होंने पीयूष पूरे के साथ अपनी 19 साल की शादी को खत्म कर दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैसे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कर रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि वह शो के लिए शूटिंग करते वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को पीछे छोड़ देती हैं.
यह भी पढे –
आरव ने Twinkle Khanna को भेजे फूल, फिर भी उससे माफी मंगवाना चाहती हैं मां
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News