इस वक्त दुनियाभर की नजर तुर्की और सीरिया में हुए भूकंप से मची तबाही पर है. हाल ही में, इन दोनों देशों में भूकंप आया और इसने कई जानों को अपनी चपेट में ले लिया. अभी तक इस तबाही से 29,896 लोगों की मौत हो चुकी है. 85 हजार लोग इस भूकंप की चपेट में आकर घायल हैं. दावा किया जा रहा है कि ये आंकड़ा डबल हो सकता है. दुनियाभर के लोग इस आपदा से हुई क्षति से परेशान हैं. हाल ही में, अमेरिकन स्टार एंजेलीना जोली ने पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है.
हॉलीवुड की सुपरस्टार एंजेलीना जोली ने तुर्की और सीरिया की मदद करने का फैसला किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुर्की और सीरिया भूकंप से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने अपनी मदद का एलान किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो बचाव कर्मी का है. वीडियो में शख्स मदद की गुहार लगा रहा है. एक तस्वीर मलबे में दबी बच्ची की है, जिसका हाथ थामे उसका पिता बैठा हुआ है.
इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “मेरा दिल सीरिया और तुर्की के लोगों के साथ है. कई परिवारों द्वारा सहन किए गए अकल्पनीय दर्द को समझना मुश्किल है. मुझे यह उत्तर पश्चिम सीरिया के अंदर से एक फ्रेंड द्वारा भेजा गया था. मैंने द व्हाइट हेलमेट्स और @tphilanthropy का सपोर्ट करने का फैसला किया है. मुझे उम्मीद है कि अन्य लोग दान करने पर विचार करेंगे.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News