राजू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
राजू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
राजू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
मास्टर जी- अगर नदी में नींबू का पेड़ है, तो नींबू कैसे तोड़ेंगे?
राजू- चिड़िया बनकर।
मास्टर जी- नालायक, तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
राजू- वही, जिसने नदी में नींबू का पेड़ लगाया होगा।
राजू का जवाब सुनकर मास्टर जी बेहोश हो गए।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राजू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती…!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया…!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे…!
राजू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -क्या? किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं…!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News