मुंबई (एजेंसी/वार्ता): भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का गाना सइयां जी सेल्फिस हो गया है। आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘सइयां जी सेल्फिस’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में आम्रपाली अपने सइयां यानी एजाज़ अहमद से नाराज नजर आ रही है। गाने में खास बात यह है की गाने में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी आवाज़ दी है और साथ में आम्रपाली दुबे की आवाज़ भी खूब पसंद की जा रही है।
7 हेवेन भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से रिलीज हुए इस गाने में आम्रपाली दुबे का इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक देखा जा सकता है। इस गाने का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है वही गीतकार श्याम देहाती है। गाने का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है और कोरिओग्राफर कानू मुख़र्जी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सरकार के मांगों पर ध्यान नहीं देने पर नर्सिंग कर्मचारी करेंगे आंदोलन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News