आंवला एक ऐसा फल है जिसे स्वास्थ्य के लिए वरदान माना जाता है। भले ही इसका स्वाद कड़वा और कसैला हो, लेकिन इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवले के सूजन-रोधी गुण न केवल सूजन कम करते हैं, बल्कि रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। वहीं, शहद प्राकृतिक रूप से गर्म होता है और कफ-पित्त को संतुलित करता है। जब आप आंवले को शहद में भिगोकर सेवन करते हैं, तो यह संयोजन आपकी सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। शहद आंवले की कड़वाहट कम कर इसे स्वादिष्ट बनाता है। आइए जानते हैं इस जादुई मिश्रण के फायदे।
शहद-आंवले के सेवन से होंगे ये फायदे:
बाल मजबूत और घने बनाएं:
अगर आपके बाल कमजोर हो गए हैं और अधिक झड़ रहे हैं, तो शहद और आंवला का मिश्रण बालों को जड़ से मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है।
अस्थमा और सांस की बीमारियों में राहत:
शहद में आंवला खाने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य सांस संबंधी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फेफड़ों से विषैले पदार्थ निकालने में सहायक होते हैं।
दिल को बनाए स्वस्थ:
आंवला और शहद का संयोजन दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है। आंवले में ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा घटता है।
सर्दी-जुकाम में आरामदायक:
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले की खराश की समस्या आम होती है। ऐसे में आंवला और शहद का सेवन राहत देने वाला साबित होता है।
स्किन के लिए वरदान:
इस मिश्रण से आपकी त्वचा निखरती है, झुर्रियां और फाइन लाइन कम होती हैं, और चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलता है।
सेवन का आसान तरीका
5 आंवले काटकर उसमें लगभग 1 बड़ा चम्मच (15 ग्राम) ऑर्गेनिक शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिला लें। इसे खाली पेट या भोजन से 1 घंटे पहले या बाद में लें। मधुमेह रोगी भी इसे आराम से खा सकते हैं। इस मिश्रण को कमरे के तापमान पर 7 से 10 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News