डॉक्टर अक्सर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन A और इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन C लेने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही सब्जी में ये सारे विटामिन्स और जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं पालक की, जो विटामिन A, C, K के साथ आयरन और कैल्शियम का भी शानदार स्रोत है। आइए जानते हैं पालक खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद
पालक में ल्यूटिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। यह रेटिना को स्वस्थ बनाए रखता है और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाता है।
इम्यून सिस्टम को करे मजबूत
पालक में आयरन, विटामिन C, विटामिन E, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और पाचन को भी बेहतर करते हैं।
शुगर लेवल को कंट्रोल करें
फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पालक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
पालक में विटामिन K होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा इसमें प्रति कप करीब 250 मिलीग्राम कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी
पालक का सेवन आपकी त्वचा और बालों को पोषण देता है, जिससे वे स्वस्थ और चमकदार बने रहते हैं।
पालक का सही सेवन कैसे करें?
पालक को आप कच्चा सलाद में खा सकते हैं।
इसका स्वादिष्ट स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।
पालक सूप, पालक पनीर या पालक चाट जैसे व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि पालक को ज्यादा देर तक पकाने से विटामिन C की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए हल्का पकाएं या कच्चा ही खाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकें।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News