सर्दियों में हम अक्सर काजू, पिस्ता, बादाम और अखरोट जैसे ड्राय फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन एक बेहद पौष्टिक और फायदेमंद ड्राय फ्रूट – छुहारा (सूखा खजूर) को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि आप रोज़ाना सिर्फ दो छुहारे खाते हैं, खासकर दूध के साथ, तो यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। छुहारा न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है और कई बीमारियों से बचाता है।
तो आइए जानते हैं छुहारा खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं:
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
अगर आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो छुहारा आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
कैसे लें:
रात को सोने से पहले दो छुहारे दूध में उबालकर पीएं। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा और दिल की सेहत भी बेहतर होगी।
पाचन तंत्र बनाता है मजबूत
सर्दियों में पाचन तंत्र अक्सर सुस्त हो जाता है, जिससे गैस, एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या हो जाती है।
छुहारे में फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है और पेट साफ रखने में सहायक है।
इम्यूनिटी को करता है बूस्ट
छुहारा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
दूध के साथ उबालकर इसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जो आपको सर्दियों की आम बीमारियों से बचाते हैं।
सर्दी-जुकाम से बचाता है
अगर आप बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं तो छुहारा आपके लिए रामबाण है।
यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है जिससे मौसमी संक्रमण से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें:
खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News