अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा इस साल सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. फिल्म फरवरी में रिलीज होगी. रिलीज से पहले, अरहा ने फिल्म में अपने हिस्से के लिए डबिंग शुरू कर दी है.
हाल ही में, अल्लू अर्जुन ने ‘शाकुंतलम’ से अपनी बेटी अरहा की एक और फोटो शेयर की थी. अरहा की लेटेस्ट फोटो भी काफी क्यूट है और हर किसी का ध्यान खींच रही है. फिल्म से अरहा का लुक मेकर्स पहले ही शेयर कर चुके हैं. अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर अल्लू अर्जुन काफी उत्साहित हैं.
‘शाकुंतलम’ फिल्म का निर्देशन गुनाशेकर कर कर रहे हैं. फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म कालिदास की ‘शकुंतला’ पर आधारित है. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो गए हैं और अब सिनेमाघरों में ‘शाकुंतलम’ के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं.
नीलिमा गुना द्वारा निर्मित, ‘शाकुंतलम’ 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का संगीत मणि शर्मा ने दिया है. ‘यशोदा’ के बाद सामंथा अब इस फिल्म में नजर आने वाली हैं.
यह भी पढे –
जानिए,मूली खाने के बाद भूल से भी ना पिएं दूध, स्किन से जुड़ी हो सकती है ये समस्या
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News