दिल्ली पुलिस के सर्व महिला दस्ते ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया।
दस्ते का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता के. सुगाथन ने किया।
दिल्ली पुलिस के दस्ते में एक महिला राजपत्रित अधिकारी, तीन महिला उप-निरीक्षक, 44 महिला हेड कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबल शामिल थीं। ये सभी लाल ‘साफा’ बांधे हुई थीं।
इससे पहले सुगाथन ने 2023 में पुरुष मार्चिंग दस्ते का भी नेतृत्व किया था। यह पहली बार था जब किसी महिला अधिकारी ने पुरुष सैनिकों का नेतृत्व किया था।
दिल्ली पुलिस का दस्ता 26 जनवरी 1950 के बाद से प्रत्येक गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहा है।
इसे 15 बार सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता घोषित किया जा चुका है। इसका आदर्श वाक्य है ”शांति, सेवा और न्याय।”
दिल्ली पुलिस के सर्व महिला पाइप बैंड ने भी मार्च में भाग लिया, जिसका नेतृत्व बैंड मास्टर उप निरीक्षक रुयांगुनुओ केन्से ने किया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News