बॉलीवुड के सबसे प्यारे सेलेब्रिटी कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने ग्रैंड शादी के बाद संडे के बॉलीवुड के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. न्यूली मेरिड कपल के मुंबई के एक आलीशान होटल में हुई रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे. इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए थे और उन्होंने रिसेप्शन बैश में धमाकेदार एंट्री की थी.
सिड कियारा को शादी की बधाई देने के लिए एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी पहुंची थीं. इस स्टार स्टडेड फंक्शन में आलिया की सास नीतू कपूर भी स्पॉट की गई थीं.
वहीं आलिया और उनकी सास नीतू सिंह की बॉन्डिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस बीच नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सिड-कियारा के रिसेप्शन में आलिया से हुई मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है. इतना ही नहीं नीतू कपूर ने वीडियो पर कैप्शन में अपनी बहू को ‘मिल का दिल’ भी कहा.
लुक की बात करें तो सिड-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में आलिया ने शिमरी बेज कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं.एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मैचिंग का शिमरी स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था. इस दौरान आलिया मिनिमल मेकअप में नजर आईं.
इससे पहले आलिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को कियारा से शादी की बधाई भी दी थी. बता दें कि आलिया और सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं नीतू ने 2022 में आई फिल्म ‘जुग-जुग जीयो’ में कियारा की सास का रोल प्ले किया था.
यह भी पढे –
सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है ‘एलोवेरा जेल’,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News